logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

"ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते" के तहत नागपुर रेलवे स्टेशन से नाबालिग बालक का सुरक्षित रेस्क्यू


नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), पोस्ट नागपुर ने "ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते" के अंतर्गत एक 11 वर्षीय नाबालिग बालक को नागपुर रेलवे स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू किया। बालक को पहचान के अभाव में अकेले और डरा हुआ घूमते हुए देखा गया था।

दिनांक 20 जुलाई को करीब 11:50 बजे आरपीएफ निरीक्षक को एक नाबालिग बच्चे की तस्वीर और जानकारी मिली, जिसके आधार पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर गश्त कर रहे एएसआई बी.के. सरपटे और कांस्टेबल पिंटू कुमार ने बच्चे को खोज निकाला। पूछताछ में वह अपने परिवार की जानकारी देने में असमर्थ रहा और सिर्फ इतना बता सका कि वह अकेला है।

बच्चे को आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहां चाइल्डलाइन प्रतिनिधि की उपस्थिति में सहानुभूतिपूर्वक उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह 19 जुलाई को खेलने निकला था, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका चेहरा ढंककर जबरन अगवा कर लिया। होश आने पर वह खुद को ठाणे रेलवे स्टेशन पर पाया और वहां से ट्रेन पकड़कर नागपुर पहुंच गया।

बच्चे की अपहरण संबंधी शिकायत पहले ही नवी मुंबई के एपीएमसी पुलिस स्टेशन में दर्ज थी, जिसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई। बच्चे ने अपने माता-पिता के पास लौटने की इच्छा जताई।

आरपीएफ नागपुर द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही एवं चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बच्चे को नियमानुसार बाल देखभाल संस्था को सौंप दिया गया। इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई के लिए आरपीएफ नागपुर की जमकर सराहना हो रही है।